
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनता हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान 6 साल का बच्चा गहरे जल में पहुंच गया जो बहने लगा लेकिन मौके पर मौजूद नाविकों व गोताखोरों ने बच्चे को गंगा से बाहर निकाला। परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस की सहायता से बालक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार मथुरा निवासी मुकेश परिवार के साथ शनिवार को ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आए थे। इस दौरान उनका 6 साल का बेटा टिंकू नाथ घाट के सामने बैरिकेडिंग पार कर स्नान करने लगा। तभी वह गंगा की तेज धारा में पहुंच गया और बहने लगा। बच्चों की चीख सुनकर आसपास मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई और बच्चे को बाहर निकाला। बालक को उपचार मेरठ में चल रहा है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























