
अस्पताल कर्मी द्वारा नर्स से अश्लील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के सौलाना मोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स से अश्लील हरकत करने और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने अस्पताल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में कार्यरत नर्स ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत बझेड़ा कला निवासी अकील लंबे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और लगातार परेशान करता था। शनिवार को भी आरोपी ने अस्पताल परिसर में मौका पाकर युवती के साथ अभद्र टिप्पणियां की और उन्हें परेशान किया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























