
हापुड़ के चंडी रोड पर प्रॉपर्टी के दाम दो गुने होने से सर्राफ की मौज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर एक सर्राफ द्वारा खरीदी गई दो दुकानों पर इतनी तेजी आई है की प्रॉपर्टी के भाव दो गुने हो गए हैं। बताते हैं कि पक्का बाग के चंडी रोड गेट के पास एक सर्राफ ने एक-एक करके दो दुकानें करीब 6 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदी थी जिन्हें सर्राफ ने जमीदोंज कर दिया और अब सर्राफ ने दो दुकानों पर एक व्यवसायिक दो मंजिला भवन बनाया है जिसमें ज्वेलरी का एक बड़ा शोरूम खोला जाएगा। व्यवसायिक भवन का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हुए एचपीडीए के सुपरवाइजर व इंजीनियर को रिश्वत देकर किया गया है।
खास बात यह है की दुकानों की खरीद बेच व नव निर्माण में ब्लैक मनी को खपाया गया है और बड़े पैमाने पर स्टांप ड्यूटी, आयकर व जीएसटी की चोरी को अंजाम दिया गया है। यदि सरकार पूरे प्रकरण की जांच कराए तो सरकार को भारी राजस्व मिलेगा।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























