
खाली ज्वेलरी बॉक्स में आग लगाने से मचा हड़कंप, लपटें देख उड़े लोगों के होश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार में पापड़ वाली गली में स्थित एक खाली प्लॉट में कुछ शरारती तत्वों ने ज्वेलरी के खाली बॉक्स में आग लगा दी जिससे काला धुआं उठने लगा और लोगों का जीना मुश्किल हो गया। चारों ओर प्रदूषण फैल गया और लोगों को मजबूरन जहरीली हवा में सांस लेना पड़ा। बताया जाता है कि इस दौरान व्यापारियों ने आग लगाने वालों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और खाली डब्बों में आग लगा दी जिससे चारों ओर प्रदूषित हवा फैल गई। आग ने पास रखे एक लकड़ी के गेट को भी अपनी चपेट में ले लिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस तरह के हालात बनने से उन्हें गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई हो रही है।
मामला रविवार का है जब हापुड़ के सर्राफा बाजार में पापड़ वाली गली के पास खाली प्लॉट में किसी ने खाली ज्वेलरी बॉक्स में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि यह डब्बे पुराने थे। ऐसे में इनमें आग लगाई गई जिसकी वजह से चारों ओर धुआं उठने लगा। काले धुएं के कारण हवा की सेहत बिगड़ गई और लोगों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ा। आग की लपटों को देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस दौरान क्षेत्र में काफी ज्यादा प्रदूषण का स्तर बढ़ गया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























