
जीवन मे पुण्य के घडे को भरते रहे:-विमर्श सागर महाराज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भावलिगि श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज ससंघ ने जैन सन्त भवन पर जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन मे अपने पुण्य के घडे को सदैव भरते रहना चाहिए। घडे से पाप स्वंय ही समाप्त होते रहेंगे।
पुण्य के सत्कार्य:-दान, पूजा, तप,संयम, जीवदया
गुरू ज्ञान का श्रवण तथा जीवन मे उसका पालन, सन्तो की सेवा, सहयोग, नित्य देवदर्शन करते रहना चाहिए। मुनिराज ने अपनी स्वरचित कविता ‘ जीवन है पानी की बूंद, कब मिट जाए रे, होनी अनहोनी कब क्या घट जाए रे ‘ स्वंय जैन भक्तो को सुनाई।
प्रातःकाल अभिषेक पूजन शान्तिधारा कराई गई। जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक आरती की। कल सोमवार प्रातःकाल महामुनिराज का ससंघ दिल्ली की ओर मगंल बिहार होगा।
जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक अनिल जैन, मंत्री आकाश जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, चेयरमैन प्रदीप जैन ,जिला सहायक जज जागेश चन्द गौतम, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन, सजीव जैन, सुबोध जैन, विकास जैन, अर्चित जैन, अलका जैन बबीता जैन, प्रभा जैन, विनोद बाला जैन, बीनू जैन एडवोकेट, आर के जैन एडवोकेट , गौरव जैन ,अभिषेक जैन, दीपाली जैन, मंजू जैन, मगन जैन, नेहा जैन, निशा जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























