
डीएम के जनता दर्शन दरबार में उमड़े फरियादी
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना ने अन्य दिनो की भांति भी शनिवार को भी जनता दर्शन दरबार लगाया।डीएम द्वारा जनता दर्शन (प्रातः 10:00) में आये जनसामान्य की शिकायतें सुनी गईं और उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनता दर्शन के दौरान उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। भूमि सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर समयबद्ध निस्तारण कराने का भी निर्देश दिया गया।
डीएम ने नागरिको से अपील की है कि यदि आपकी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन (प्रातः 10बजे) में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना‑पत्र जमा करें।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























