
👁 28 views Views
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को अवश्य दें
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार व मार्गों आदि में पैदल गस्त की और राहगीरों तथा व्यापारियो से वार्ता की तथा सभी को सुरक्षा भरोसा दिलाया।पुलिस ने लोगो से कहा कि वे अपने घर व प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। एक कैमरे का मुंह बाहर सड़क की ओर अवश्य हो तथा कैमरे 24 घंटे चालू रहे।इलाके में यदि कोई संदिग्ध गतिविधि संज्ञान मे आए तो पुलिस को तुरन्त सूचना दे।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























