
पुरूषोत्तम माह पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):पुरूषोत्तम माह की पूर्णिमा के दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर भोर में स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान आदि इलाकों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु बृजघाट गंगा तट पर पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने रविवार को भोर होते ही गंगा में स्नान किया और भोजन, मिष्ठान आदि से मां गंगा का पूजन कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।पुरूषोत्तम माह की पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने मां गंगा के किनारे लक्ष्मी-विष्णु का पाठ कर पूजन किया।
मान्यता है कि पुरूषोत्तम माह की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने तथा दान करने से प्रभु अपने भक्तों के संकट हरण कर लेते हैं।बताते है कि पुरूषोत्तम मास की पूर्णिमा में पापों का नाश करने की क्षमता है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























