
👁 14 views Views
दो-तीन दिन में 35 लावारिस कुत्तों का बंध्याकरण कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने एबीएस सेंटर में 35 कुत्तों का बंध्याकरण कराया है। हापुड़ में 1,000 कुत्तों को टीम पकड़ेगी। यह अभियान हर वार्ड में चलाया जाएगा। पिछले दो-तीन दिन में 35 लावारिस कुत्तों को पकड़कर उनका बंध्याकरण कराया गया है। शहरवासी लंबे समय से कुत्तों को पकड़कर इनके बंध्याकरण की मांग कर रहे थे। आए दिन आवारा व लावारिस कुत्ते गली-मोहल्लों में लोगों को काटकर घायल कर रहे थे जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























