
👁 44 views Views
गढ़ टोल प्लाजा की जांच के लिए समिति गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हाईवे पर स्थित अल्लाहबख्शपुर के पास टोल प्लाजा की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। डीएम ने एसडीएम को मामले में जरूरी निर्देश दिए हैं। 15 दिनों में आख्या मांगी है। लगातार टोल प्लाजा की शिकायत हो रही थी। उसके बाद जिलाधिकारी ने टीम गठित की है।आपको बता दें कि एसडीएम श्रीराम यादव से पांच बिंदुओं पर जांच कर 15 दिन में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। लगातार टोल प्लाजा के खिलाफ उठ रही आवाज के बाद जिलाधिकारी कविता मीणा ने जांच के निर्देश दिए हैं।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























