
मोबाइल में गेम खेलते वक्त साइबर ठगों ने निकाले 77 हजार रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गेम खेलते हुए साइबर ठगों ने एक महिला के खाते में सेंध लगाकर 77,682 रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच जारी है।
बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सनोटा निवासी अनुराधा यादव फिलहाल अपने मायके सिंभावली के सुभाष विहार में अपने बच्चों के साथ आई थी। 24 मई को उनका 11 साल का बेटा शौर्य यादव मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चों को अपने झांसे में लेकर ऑनलाइन फ्रॉड कर दिया। महिला का आरोप है कि ठगों ने फोन पर और भीम एप के माध्यम से उनके बैंक के खाते से 77 हजार 682 रुपए निकाल लिए। उन्होंने तुरंत साइबर सेल को मामले से अवगत कराया। मामले की जांच जारी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























