
👁 33 views Views
बच्चे के साथ आत्महत्या करने पहुंची महिला व छह माह के बच्चे को नाविकों ने बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में मासूम बच्चों के साथ गंगा में कूद कर आत्महत्या करने पहुंची महिला को नाविकों ने अन्य लोगों की मदद से बचा लिया और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
मेरठ की रहने वाली महिला किसी बात से परेशान होकर अपने छह महीने के मासूम बेटे के साथ गंगा नगरी पहुंची और गंगा में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शांत कराया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























