
प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है: कांग्रेस
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के तत्वावधान में प्रदेश हाई कमान के निर्देश पर शुक्रवार को हापुड़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई व बिजली की किल्लत अपनी सीमा को लांघ चुके हैं और नागरिकों का जीना भारी हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, नेता व अफसर धन कमाने में लगे हैं। सरकार भाजपा सांसदों, विधायकों, मंत्रियों की संपत्ति की जांच कर ले तो हकीकत सामने आ जाएगी।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जीवन बेदाग है जबकि भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। प्रदेश में लोगों को बिजली नहीं मिल रही है।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश नहीं है। प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा दफ्तर बचा हो जहां रिश्वतखोरी का बोलबाला न हो।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, मानवी सिंह, शहजादा चौधरी, सुखपाल गौतम, संजय छाबड़ा आदि उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























