
9 करोड़ के गबन के मामले में राशि की रिकवरी के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सहकारी गन्ना विकास समिति हापुड़ में गरीब 9 करोड रुपए के हुए गबन के मामले में रिकवरी के आदेश आ गए हैं। इस मामले में समिति के स्थाई लिपिक रोहित की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। क्षेत्रीय जोनल गन्ना प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया है। प्रकरण में पहले भी अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है और कुछ अन्य पर कार्रवाई करने की तैयारी है।
जांच में पता चला कि दोषी कर्मचारियों द्वारा समिति के बैंक खातों से सुनियोजित तरीके से कूटरचना कर स्वयं के बैंक खाते में धनराशि हस्तांतरित कर गबन किया गया। विभाग के अधिकारियों से बचने के लिए समिति खातों में एसएमएस अलर्ट के लिए अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर दर्ज करा कर वित्तीय लेनदेन की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त की गई। ऐसे में मामले में रिकवरी के आदेश आ गए हैं। जल्द ही अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल मामले में तत्कालीन लिपिक भरत कश्यप, रोहित, समिति के सचिव मनोज कुमार, प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शेष नारायण दीक्षित को निलंबित किया गया था।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























