
👁 87 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के मौहल्ला जवाहर गंज में एक बर्तन व्यापारी धनेश कुमार के घर हुई लाखो रुपए की नकदी व जेवर की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।आरोपी व्यापारी के बेटे के साथ काम करने वाला बाल अपचारी निकला।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौहल्ला जवाहर गंज स्थित हुई मकान में चोरी की घटना कारित करने वाले बाल अपचारी को हिरासत में लिया,जिसके कब्जे से चोरी का सामान एक पीली धातु की चैन, एक सफेद धातु की अंगुठी, स्मार्ट वॉच व 4,720/- नगदी बरामद की है।पुलिस बाल अपचारी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर रही है।























