
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धनबाद से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए यहां-वहां आने जाने वाले रेल यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। धनबाद से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दिया गया है। रविवार और गुरुवार को ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन 12 जुलाई तक चलेगी। चंडीगढ़ से धनबाद के लिए जाने वाली ट्रेन का संचालन मंगलवार शनिवार को किया जाएगा। 14 जुलाई तक इस ट्रेन का संचालन होगा। वही आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली ट्रेन में 30 मई को एक कोच बढ़ाया जाएगा। पद्मावत एक्सप्रेस में 6 जून से 12 जून तक एक कोच और अयोध्या एक्सप्रेस में 8 जून से 14 जून और 7 जून से 13 जून तक एक कोच बढ़ाया जाएगा।























