
👁 33 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के लोगों के लिए बड़ी खबर है। शुक्रवार कल से जनपद हापुड़ में बारिश की उम्मीद है जिससे क्षेत्रवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल बढ़ते तापमान से लोगों का हाल बेहाल है। वह भीषण गर्मी का सामना करने को मजबूर हैं।
जनपद हापुड़ का तापमान उफान मार रहा है। चिल-चिलाती धूप में मजबूरन लोग सड़क पर निकल रहे हैं। हालात यह है कि सड़क भी आग उगल रही है। ऐसे में बढ़ते तापमान से लोग बेहद बेचैन हैं। संभावना है कि शुक्रवार से क्षेत्र वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी और जनपद हापुड़ में बारिश होगी।























