
👁 31 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चालकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती कर रहा है। यात्रियों को होने वाली तकलीफ से निजात दिलाने के लिए हापुड़ रोडवेज डिपो में संविदा चालकों की भर्ती शुरू कर दी गई है। आवेदन करने के बाद आवेदक को टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा।
हापुड़ से विभिन्न मार्गों पर हापुड़ रोडवेज डिपो द्वारा 136 बसों का संचालन किया जाता है लेकिन चालकों की कमी के कारण बसों का संचालन प्रभावित रहता है जिसके चलते चालकों की भर्ती की जा रही है।























