
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। तहसील हापुड़ क्षेत्र के अंतर्गत सर्किल संख्या 33 के सुपरवाइजर श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उनके कार्यक्षेत्र के एचएलबी 60 में कुल अनुमानित 129 जनगणना मकानों का कार्य नियुक्त गणनाकर्ता श्री नौशाद अली, सहायक अध्यापक, श्री जगपाल सिंह स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल, निजामपुर द्वारा दिनांक 23.05.2026 को सर्वप्रथम पूर्ण कर लिया गया। उक्त सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य को दृष्टिगत रखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा संबंधित गणनाकर्ता को सम्मानित किए जाने हेतु संस्तुति प्रेषित की गई है। उक्त कार्य हेतु जिलाधिकारी हापुड द्वारा जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर श्री नौशाद अली, सहायक अध्यापक, श्री जगपाल सिंह स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल, निजामपुर को सम्मानित किया गया साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जनगणना कार्य में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसी प्रकार निष्ठा, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।उन्होने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण अभियान में लगे प्रगणको द्वारा जनगणना से सम्बन्धित प्रश्नों का उत्तर देने में उनको सहयोग करते हुये जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाए।























