
लोगों ने टी 0बी0 मुक्त भारत की ली शपथ
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): प्रधानमंत्री के टी 0बी0 मुक्त भारत करने के सपने को साकार करने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा के निर्देशानुसार एवम् मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वेद प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में जनपद में सतत प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में आज जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय सभागार में आर 0बी 0एस 0के 0 चिकित्सा अधिकारियों की एक सी 0एम ई 0( सतत् चिकित्सा शिक्षा)का आयोजन किया गया प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के अवसर पर जिला जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह एवम् उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा आर 0बी 0एस 0के के चिकित्सा अधिकारियों को क्षय रोग के लक्षण उपचार निदान के विषय में विस्तार से पढ़ाया गया डॉ राजेश सिंह ने बताया कि टी 0बी0 की पहचान उसके लक्षणों के द्वारा आसानी से हो सकती हैं यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक से खांसी, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में खून आना, भूख कम लगना, वजन कम होना, रात में पसीना आना, आदि लक्षण दिखाई दे तो उसको तुरन्त अपने ब्लॉक के नजदीकी अस्पताल में जाकर अपनी जाँच कराने के लिए भेजना चाहिए एवम् यदि बीमारी आती है तो आपके द्वारा मरीज के इलाज आरम्भ कराने में सहयोग प्रदान करना चाहिए एवम् मरीज को सलाह देनी चाहिए कि चिकित्सा अधिकारी की सलाहनुसार उपचार लेना चाहिए इस कार्यक्रम मे आर 0बी 0एस 0के हापुड़ के चिकित्सा अधिकारियों को ने प्रतिभाग किया शिविर में जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी द्वारा टी 0बी0 मुक्त भारत आंदोलन की जानकारी दी गई कि शिविर में लगभग 30 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों को बताया कि यदि आपकी ओ 0पी 0डी 0 में कोई ऐसा व्यक्ति जिस किसी व्यक्ति को खांसी वजन कम होना बुखार होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं तो उनको राजकीय चिकित्सालय जांच के लिए जरूर भेजें ताकि समय पर उनका इलाज किया जा सके यह इलाज पूर्णतया निशुल्क है साथ ही मरीज को पोषण पोटली के लिए 1000 रुपया प्रतिमाह धनराशि भी उसके बैंक खाते में प्रेषित की जाती है ताकि वह अच्छा पौष्टिक आहार ले सके इस कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























