
निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर खुशी की लहर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश में निवर्तमान ग्राम प्रधान को ग्राम पंचायत का प्रशासक नियुक्त किए जाने पर हापुड में बुधवार को हर्ष व्यक्त कर सरकार के निर्णय को गांवों के विकास के हित में बताया।
अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुख्य महासचिव पंडित नानक चंद शर्मा का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26 मई को प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक नियुक्त करने पर हापुड जनपद के ग्राम प्रधान साथियों ने श्री राम वाटिका में भव्य स्वागत किया।
संगठन के मुख्य महासचिव पंडित नानक चंद शर्मा ने कहा कि प्रधानों को यह सम्मान एवं विश्वास संगठन के राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी की नेतृत्व में प्रधान साथियों के सहभागिता के कारण ही संभव हुआ है पिछले तीन माह से संगठन द्वारा प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए ज्ञापन तथा 18 मई को लखनऊ में हजरतगंज महल पार्क के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर माल्यार्पण के बाद विधानसभा घेराव कार्यक्रम में सहभागिता प्रदेश सरकार ने स्वत संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को धरने पर आकर प्रधानों को अपना परिवार बताया तथा प्रधानों की मांग से अपने को जोड़ते हुए समस्त प्रधानों को लड्डू खिलाकर स्वागत किया तथा प्रदेश के पंचायत राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ संगठन के 10 सदस्यों प्रतिमंडल से विचार विमर्श तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानों के साथ हुई चर्चा पर सहमति जताते हुए प्रदेश में पहली बार प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया गया है।सभी ग्राम प्रधान साथी प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं तथा विश्वास दिलाते हैं कि वह ग्राम विकास और सरकार की योजनाओं को सफल करने के लिए एक उदाहरण पेश करेंगे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























