
पंडित नेहरू को याद कर दी श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू के 63 वें स्मृति दिवस पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद कर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और संकल्प लिया कि वह उनके आदर्शो व सिद्धांतों पर चलेंगे और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखकर राष्ट्र के लिए कार्य करेंगे।
हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, दिनेश शर्मा, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, सैयद अयाजउद्दीन, रश्मि चौधरी, पूरणमल आनंद, गौरव गर्ग, नवरत्न त्यागी, नरेश भाटी आदि बुधवार की सुबह हापुड़ के अतरपुरा चोपला पर स्थित नेहरू के प्रतिमा पर एकत्र हुए और कांग्रेस जनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पंडित नेहरू को अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि उन्होंने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई और विश्व में भारत के मान सम्मान को ऊंचा किया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























