
सोशल मीडिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का स्वागत
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला कांग्रेस मुख्यालय पर सोशल मीडिया कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रजत त्यागी का फूल माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सोशल मीडिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रजत त्यागी को शुभकामनाएं भेंट की और कहा कि कांग्रेस को अब सोशल मीडिया पर मजबूत करने का काम कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष करेंगे। सोशल मीडिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रजत त्यागी ने विश्वास दिलाते हुए कहा हैं कि वह सोशल मीडिया पर कांग्रेस का जमकर प्रचार प्रसार करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस दौरान पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, सुधीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र गुर्जर, जिला महासचिव गौरव गर्ग, धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला सचिव व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, संजय छाबड़ा, गोपाल भारती, बॉबी त्यागी, प्रवीण शर्मा, कपिल शर्मा, दिव्यांशु चतुर्वेदी, आदर्श शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























