
👁 18 views Views
नर्सरी पर काम कर रहे युवक को पीटा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अनवरपुर में स्थित मोनाड के पास बुधवार को नर्सरी पर काम कर रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। खून से लथपथ मनोज थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
घायल मनोज ने बताया कि वह नर्सरी पर काम कर रहा था। तभी कुछ दबंग आए जिन्होंने लाठी-डंडों से उसे पीटा। इस दौरान वह घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायल का उपचार कराया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























