
पाच दिवसीय जिनागम शिक्षण शिविर का समापन हुआ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन सन्त भवन, जैन लोक पर भावलिगी श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज ससंघ 33 पिछि चल रहे पाच दिवसीय जिनागम शिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। महामुनिराज विमर्श सागर जी ने कहा कि जिनागम शिक्षण शिविर मे बताई गई बातो का अपने जीवन मे पालन करें।शिविर लगाने का उद्देश्य जैन भक्तो को जैन धर्म की पूजन विधि तथा धार्मिक कार्यो को बिना त्रुटिपूर्ण ढंग से करना है। शिविर मे 50 जैन साधक-साधिकाओ ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर मे प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो को प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कार दिए जायेगे। शान्तिधारा ,महामुनिराजो तथा माताजी की आहार चर्या ,आरती आदी धार्मिक आयोजनो मे अनेक जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक भाग लिया।
जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, मंत्री आकाश जैन, प्रदीप जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन, सजीव जैन ,नितिन जैन, विकास जैन, सचिन जैन, अकिंत जैन, गौरव जैन, प्रभा जैन बबीता जैन, मधु जैन, दीपाली जैन, रेखा जैन, मीनू जैन, विनोद बाला जैन, सुनीता जैन, ममता जैन , मंजू जैन, मगन जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























