
गांव सुल्तानपुर में चोरों ने ट्यूबवेल को बनाया निशाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के होंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में नंबरदार मुंशेद की ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाया। कूमल कर चोर कमरे में दाखिल हुए जिन्होंने स्टार्टर और अन्य कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
मामला बुधवार की रात का है जब नंबरदार मुनशैद खेतों से अपने घर चले गए थे। इसके बाद चोर आए जिन्होंने दीवार में कूमल कर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने स्टार्ट और अन्य सामान चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह जब नंबरदार मुनशेद खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926























