
बाइक सवार दबंगों पर लगाया मारपीट का आरोप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी गिरीश कुमार पुत्र होशियार सिंह ने बताया कि 22 मई की शाम करीब 6:00 बजे वह, उसकी बेटी जंगल से बुग्गी लेकर घर आ रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर बुग्गी के पीछे काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवक जोर-जोर से होरन बजाने लगे। जब पीड़ित ने बुग्गी साइड लगाई तो बाइक सवार ने बुग्गी से आगे बाइक निकालकर साइड में रास्ता रोक लिया। गाली देकर बुग्गी के आगे बाइक रोक दी। गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता की। किसी तरह मामला शांत हुआ। जब पीड़ित घर पहुंचा तो आरोपी लाठी डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुस गए और मारपीट की। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























