
सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों पर हुई चर्चा, दुर्घटनाओं को कम करने पर बल दिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक प्रभारी जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राहुल यादव, रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील गुप्ता, आशुतोष कुमार उपाध्याय, यात्रीकर अधिकारी हापुड़, साईट इंजीनियर एन०एच०ए०आई० मुरादाबाद हरीश राघव, मैनेजर (टैक्ट) एन०एच०ए०आई० जयवर्धन सिंह, एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद के श्री रसवर्धन सिंह ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ रमेश कुमार चौबे द्वारा अध्यक्ष को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यो से अवगत कराया गया तथा सड़क दुर्घटनाओं का समिति के समक्ष विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिस पर अध्यक्ष महोदया ने दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विशेष कार्ययोजना पर बल दिया ।
साथ ही सभी ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही पूर्ण की जायें, का निर्देश दिया। सभी राष्ट्रीय राजमार्गो पर गति सीमा नियंत्रण हेतु ओवरस्पीड कैमरा लगाने के लिए प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया । किटिकल कार्रिडोर पर रम्बल स्ट्रीप, कैटआई, रिपिटिड बार आदि को लगाने हेतु पी०आई०यू० मुरादाबाद / गाजियाबाद को निर्देशित किया। इसी क्रम में एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद द्वारा बताया गया कि निजामपुर ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है। प्रवर्तन कार्यवाही को तेज करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी टोल प्लाजा की एम्बुलेंस और हाईड्रा का रिस्पोन्स टाईम चेक करने के लिए परिवहन एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल करने के लिए निर्देशित किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कैशलेस योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि स्कूल बन्द होने के दौरान समस्त स्कूली वाहनों के प्रपत्र यथा फिटनेस, परमिट आदि की जांच कराकर पूर्ण किया जाये, प्रपत्र पूर्ण होने पर ही स्कूली वाहन संचालित हों। पी०आई०यू० मुरादाबाद को निर्देशित किया कि सिम्भावली के आस पास एक अतिरिक्त एम्बुलेंस और हाईड्रा रखा जाये, ताकि सडक दुर्घटना होने पर समय से एम्बुलेंस और हाईड्रा की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त जनपद में सडक सुरक्षा से सम्बन्धित प्रचार प्रसार को बढावा देने पर जोर दिया ।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























