
मजदूर पर हमला करने के मामले में तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान तीन आरोपियों ने घर में घुसकर सो रहे मजदूर पर रोड से हमला कर दिया। हमले में कामगार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके सिर में पांच टांके आए हैं। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
दर्ज रिपोर्ट में मजीदपुरा गली नंबर 6 निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है। शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे वह अपने कमरे में सो रहे थे। तभी उसकी पत्नी की किराएदार अरशद की पत्नी से सफाई को लेकर कहासुनी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। बात बढ़ने पर अरशद, फिरोज और उवेश उसके कमरे में घुस आए और सोते समय पीड़ित पर रोड से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित की पत्नी को धमकाते हुए आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद घायल को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926























