
बुलंदशहर: ट्रेन की चपेट में आने से हापुड़ निवासी शिक्षक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के कुडबल बनारस में ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव महमूदपुर जनपद हापुड़ निवासी 45 वर्षीय ईश्वर के रूप में हुई है। बुलंदशहर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि ईश्वर सिंह की ड्यूटी जनगणना में लगी थी। वह सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के कुडवल बनारस में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गुलावठी क्षेत्र के गांव बराल के प्रेम इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी ड्यूटी बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा में जनगणना में इन्यूमरेटर के रूप में लगी थी। परिवार में कोहराम मचा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























