
अवैध स्विमिंग पूल में दो युवक हादसे का शिकार, एक की रीड की हड्डी टूटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में अवैध रूप से स्विमिंग पुलों का संचालन हो रहा है जिसमें नहाते समय दो युवक हादसे का शिकार हो गए। एक की रीड की हड्डी टूट गई तो दूसरे के सिर में काफी ज्यादा चोट आई है जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
आपको बता दें कि नियमों के विपरीत लगातार स्विमिंग पुलों का संचालन हो रहा है। जनपद हापुड़ का शायद ही कोई ऐसा इलाका हो जहां पर अवैध रूप से स्विमिंग पूल का संचालन ना हो रहा हो। बिना सेफ्टी उपकरणों के यह स्विमिंग पूल चलाए जा रहे हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही के कारण हादसे हो रहे हैं। मामला सोमवार का बताया जा रहा है जब दो युवक सिंभावली में स्थित स्विमिंग पूल पर नहाने के लिए पहुंचे। आपको बता दें कि स्विमिंग पूल इतना चिकना था कि पैर रखते ही दोनों युवक फिसल गए। एक के सिर में चोट आई है तो दूसरे की रीड की हड्डी टूट गई। दोनों युवकों को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे जिनका उपचार चल रहा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























