
गंगा दशहरा पर पुलिस ने अवैध पार्किंग को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के कच्चा घाट पर गंगा दशहरा पर्व पर अवैध रूप से पार्किंग संचालित करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पार्किंग की 29 रसीदें बरामद की है।
पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़ के कच्चा घाटों पर एक व्यक्ति अवैध रूप से पार्किंग का अड्डा चल रहा है और श्रद्धालुओं से जबरन पार्किंग शुल्क वसूल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा और वह पार्किंग शुल्क वसूली का कोई वैद्य प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से 29 पार्किंग शुल्क रसीदें बरामद की है। आरोपी गांव लठीरा का सूरज है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























