
चोरी का आटो मिला,न्यायालय ने दी कारावास की सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की ऑटो रिक्शा बरामद होने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त शावेज से चोरी का मोटर साइकिल बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 024/2025 धारा 305(3)(6), 317(2) बीएनएस थाना धौलाना पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 01 वर्ष 04 माह का साधारण कारावास से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी शावेज पुत्र गुलफाम निवासी पिपलैड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























