
सवारियों से भरी प्राइवेट बस की सीएनजी लीक होने पर हड़कंप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के अंबेडकर तिराहा पर उस समय हड़कंप मच गया जब बुलंदशहर से मेरठ की तरफ जा रही प्राइवेट बस की सीएनजी गैस लीक होने लगी। इस दौरान हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने मोर्चा संभाला और पुलिस के सहयोग से बस को तुरंत एक खुले और सुरक्षित स्थान पर लेकर पहुंचे जहां मिस्त्री की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया।
बस चालक जिशांत पुत्र शाहिद अपने साथी सदफ निवासी असौड़ा हापुड़ के साथ प्राइवेट बस लेकर मेरठ से बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे जिसमें सवारियां भरी हुई थी। बस जैसे ही अंबेडकर की मूर्ति के पास पहुंची तो अचानक सीएनजी लीक होने लगी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने बस को मेरठ रोड पर स्थित गांव असौड़ा के पास खुले स्थान पर ले जाकर सिलेंडर के वॉल को मिस्त्री द्वारा बंद कराया। इसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























