
कांति की धर्मशाला के पास अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की सांठगांठ से हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर दौमी पुल से लेकर गांव दौमी धनोरा तक अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माण का जाल बिछा है। सैकड़ो की तादाद में बिजनेस काम्पलैक्स व व्यवसायिक भवन खड़े हैं तथा आवासीय भवनों की तो गिनती ही नहीं है। अवैध रूप से खड़े भवनों में चल रही व्यापारिक गतिविधियों के कारण ही आवागमन बाधित हो रहा है।
अब एक नया मामला प्रकाश में आया है जहां मानचित्र स्वीकृत कराएं बिना ही निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। स्वर्ग आश्रम रोड पर कांति की धर्मशाला से चंद कदमों की दूरी पर ही एक व्यवसायिक भवन निर्माण को तेजी से गति दी जा रही है जिसका प्राधिकरण से कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं है। पिलर खड़े कर दिए गए हैं लेंटर डालने की तैयारी है।
सूत्र बताते हैं कि स्वर्ग आश्रम रोड से प्राधिकरण का एक संविदा कर्मी 50 हजार रुपए प्रति लेटर की दर से रिश्वत वसूल कर अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहा है। चित्र में प्रदर्शित भवन निर्माण के बाद व्यवसायिक गतिविधि शुरू होने पर ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होना निश्चित है। नागरिकों ने अवैध निर्माण रोकने की मांग की है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926























