
गोहरा का तालाब बना मौत का कुआं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव गोहरा आलमगीरपुर में आबादी के मध्य बना एक तालाब ग्रामीणों के मवेशियों के लिए मौत का कुआं बना है। जिसमें अब तक करीब 10 मवेशी अपनी जान गवा चुके हैं। यह तालाब कीड़े-मकोड़े, मक्खी, मच्छर वह जहरीले सांप का ठिकाना बन चुका है जिसे ग्रामीण हर वक्त भयभीत रहते हैं।
नौजवान ग्रामीण अजय गुर्जर बताते हैं कि तालाब में घास इतनी पैदा हो चुकी है कि तालाब और खेत में अंतर दिखाई नहीं देता और मवेशी घास चरने के भ्रम में तालाब में फंस जाता है और मौत हो जाती है। अब तक करीब 10 मवेशी अपनी जान गवा चुके हैं घास फूस से बड़े तालाब में अनेक जीव जंतु पैदा हो गए हैं जो मानव के लिए खतरा बने हैं। अनेक बार जन प्रतिनिधियों का ध्यान इस और आकर्षित किया गया है परंतु समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि तालाब को घास मुक्त किया जाए ताकि वर्षा का जल एकत्र किया जा सके।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























