
HPDA के नाम पर अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ दिल्ली रोड पर स्थित बजाज बाइक शोरूम के पास निर्माणाधीन एक चार मंजिले व्यवसायिक भवन ने सारे कायदे कानून ताक पर रख दिए हैं और निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। भवन निर्माता ने हवा में भी अतिक्रमण कर लिया है। भवन के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है जबकि भवन निर्माता एचपीडीए से स्वीकृत बता रहा है औऱ भवन के बाहर एक तख्ती लटी है जिस पर लिखा है एचपीडीए से स्वीकृत है।
भवन निर्माण मुख्य मार्ग सड़क के मध्य से 75 मीटर की दूरी पर प्राधिकरण से स्वीकृत के बाद ही किया जाता है परंतु चार मंजिले भवन निर्माण के लिए कोई स्वीकृति नहीं ली गई। और दिन रात निर्माण को गति दी जा रही है। निर्माण सामग्री पर 28% जीएसटी है जिसे अदा नहीं किया है और विकास शुल्क भी चोरी किया जा रहा है। यदि भवन के निर्माण पर नजर डाली जाए तो लंबे-चौड़े इलाके में 50 फुट ऊंचा तक बनाया जा रहा है। भवन निर्माण में कालेधन को खपा कर सफेद किया जा रहा है। नियम के मुताबिक भूखंड के सामने न्यूनतम खुला स्थल नियमानुसार रखना होगा तथा भवन की अधिकतम ऊंचाई सड़क की चौड़ाई तथा फ्रंट सैट वैक के योग से डेढ़ गुना से अधिक नहीं होगी। इसका खुला उल्लंघन है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण को इस और ध्यान देकर राजस्व वसूली की जाए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























