
मेरठ में केमिकल से बनाया जा रहा सिंथेटिक पनीर, हापुड़ के केमिकल के इस्तेमाल का दावा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ में बड़ी मात्रा में मिलावटी व सिंथेटिक पनीर पकड़ा गया जिसके नमूने में केमिकल की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का दावा है कि हापुड़ के ताराचंद मार्केट में स्थित एक फर्म से केमिकल खरीदे गए थे। हालांकि 10 दिन पहले टीम ने कार्रवाई करते हुए फर्म से केमिकल का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था। फर्म के संचालक को नोटिस देकर केमिकल की बिक्री के बारे में जानकारी हासिल की थी। विभाग ने फर्म के संचालक से पूछा है कि केमिकल की बिक्री कहां-कहां और किसे हुई है?
कास्टिक सोडा फ्लेक्स, विंगर एसिड, रिफाइंड सोया ऑयल, स्टार्च पाउडर, रानीपाल लिक्विड व हाइड्रोजन पर ऑक्साइड जैसे रसायनों का इस्तेमाल करके नकली पनीर को असली के रूप में बनाया जा रहा है जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। यह मिलावटी पनीर कई जिलों में मिला है। केमिकल बिक्री करने वाली फर्म के संचालक को नोटिस दिया गया है। जवाब आने पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























