
👁 155 views Views
एसपी ने थाना सिंभावली में तैनात दो दरोगाओं को किया लाइन हाजिर
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली में तैनात दो दरोगाओं पर गाज गिरी है। युवक को थाने में थर्ड डिग्री देने के मामले में एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है जिन्होंने दरोगा राहुल और यशपाल को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन न करें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एक युवक को थाने में थर्ड डिग्री देने के आरोप में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के आदेश दिए। सीओ की जांच के बाद एसपी ने थाना सिंभावली में तैनात दरोगा राहुल और यशपाल को लाइन हाजिर कर दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























