
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद सुनी और समस्या के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने थाना पिलखुवा में फरियादियों की फरियाद सुनी। आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी यातायात राहुल यादव ने थाना सिंभावली में अन्य अधिकारियों के साथ फरियाद सुनी और अधिकारियों ने समस्या के निपटारे के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा ने बाबूगढ़ थाना परिसर में आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इसी के साथ अन्य थानों में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई अधिकारियों ने गुणवत्ता के साथ ही समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























