
👁 23 views Views
ताश से हार जीत कर रहे दो जुआरी दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ताश से मांग पत्ता खेल कर भाग्य आजमा रहे दो जुआरियों को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹620 रुपए नगद, ताश तथा प्लास्टिक का एक कट्टा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी की तगासराय गेट के पास सरकारी नलकूप की दीवार के निकट कुछ लोग ताश की बाजी लगा रहे हैं। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर दबिश दी और दो जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए जुआरी तगासराय मनवीर व इंद्रगढ़ी का नीरज है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























