
गढ़मुक्तेश्वर विधायक ने पौधारोपण करके दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हापुड़,सीमन (EHAPURNEWS.COM):अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने पौधारोपण करके नागरिको को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।
विश्व जैव विविधता दिवस पर पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा जैव विविधता के संरक्षण का संकल्प लिया।विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा हम सभी का सामूहिक दायित्व है।आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य हेतु वृक्षारोपण को जनआंदोलन को गति दे।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























