
पिलखुआ में मनाई गई भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पास के कस्बा पिलखुआ में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 36वीं पुण्यतिथि पिलखुआ नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए राजीव गांधी जी के आधुनिक भारत के निर्माण, तकनीकी विकास, युवाओं को सशक्त बनाने एवं देश को नई दिशा देने वाले कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर मदन सिंह चौहान, मास्टर दाऊद खान, सुधीर शर्मा, मुकेश शर्मा, एडवोकेट मोहम्मद फुरकान इदरीशी, मोहम्मद परवेज, मास्टर जयपाल सिंह, लाल बहादुर, एडवोकेट गुलफाम सैफी, ए.एस. त्रिवेदी, आमिर मलिक, सलीम, दिलशाद, सोनू अब्बासी, वीरेंद्र त्रिवेदी, नफीस खान, आदेश शर्मा आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























