
नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपए ऐंठने वाले दंपति के विरुद्ध रिपोर्ट
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव लुखराड़ा के एक दम्पत्ति के विरुद्ध हापुड़ कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ की प्रीत विहार कॉलोनी के दुष्यंत त्यागी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोस में एक मकान में किराए पर सुनील राठी व उसकी पत्नी सीमा रहते थे। जिस वजह से उनसे जान पहचान हो गई। एक दिन राठी दंपति ने कहा कि यदि आप 12 लाख रुपए दे तो मैं राणा डिग्री कॉलेज छिजारसी पिलखुवा में मैनेजमेंट कोर्ट से सरकारी नौकरी लगवा दूंगा। उसने विभिन्न माध्यम से 12 लाख रुपए राठी दंपति को दे दिए। आरोपी ने एक दिन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की बाबत पीड़ित को एक पत्र दिखाकर कहा कि आपकी नौकरी शीघ्र लग जाएगी। करीब 2 साल बीतने पर भी नौकरी नहीं लगी।
पीड़ित ने आरोपी से 12 लाख रुपए वापस मांगे तो डराने व धमकाने पर उतारू है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























