
गढ़: 70 लीटर कच्ची शराब बरामद, लहन कराया नष्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खादर क्षेत्र में गंगा पर एक टापू पर छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। इस दौरान लगभग 70 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। टीम के पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथ ही मौके पर हजारों लीटर लहन मिला जिसे मौके पर नष्ट कराया गया।
आबकारी निरीक्षक गढ़ प्रियंका गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत 70 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले हजारों लीटर लहन को मौके पर नष्ट कराया गया। अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























