
छत पर सो रही किशोरी नीचे आ गिरी, अस्पताल में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड़ पर स्थित मुरादपुर में मंगलवार की देर रात छत पर सो रही किशोरी अचानक के नीचे गिर गई जिससे किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार की सुबह किशोरी का अंतिम संस्कार किया गया जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी 15 वर्षीय टिनसल परिजनों के साथ मकान की छत पर सो रही थी। देर रात सोते हुए वह नीचे आ गिरी। टिनस्ल की चीख सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद उसे गढ़ रोड पर स्थित सीएससी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहाँ उपचार के दौरान टिनस्ल की मौत हो गई। टिनस्ल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया जिसका बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार किया गया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























