
जिला पंचायत हापुड़ में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भड़के ग्राम प्रधान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने बुधवार को भी जिला पंचायत दफ्तर के बाहर धरना देकर विरोध जताया और चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन कार्यों के बीच पहुंचे अध्यक्ष रेखा नागर के पति प्रमोद नागर ने प्रदर्शनरियों को समझाने का प्रयास किया परंतु प्रदर्शनकारी टस से मस नहीं हुए और पक्षों के बीच कुछ तकरार भी हुई।
जिला पंचायत सदस्य सुमित सिसोदिया, सुरेश तोमर, प्रदीप सिसोदिया, भूपेंद्र प्रधान, देवेंद्र सिंह, संजय सिसोदिया, हनी सिसोदिया, ग्राम प्रधान डहाना सोमवीर सिसोदिया, हरि राणा, सरफराज, राजू अध्यक्ष सहित सैकड़ो ग्रामीण बुधवार को जिला पंचायत हापुड़ के दफ्तर पर पहुंचे और पंचायत दफ्तर में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार घोटाले के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया।
अपर मुख्य अधिकारी को लिखे पत्र में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों ने मांग की है कि अवर अभियंता सोमलता व्यास को हटाकर उनके कार्यों की जांच कराई जाए। जिला पंचायत दफ्तर में अनाधिकृत लोगों का प्रवेश रोका जाए। जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत अवैध कॉलोनियों के जाल को तुरंत हटाया जाए। भूखंडों के स्वीकृत मानचित्र की जांच की जाए और अवैध निर्माण को रोका जाए।
जिला पंचायत हापुड़ अध्यक्ष रेखा नगर के पति प्रमोद नगर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने की अपील की परंतु प्रदर्शनकारी टस से मस नहीं हुए जिसको लेकर दोनों पक्षों के मध्य कुछ तकरार भी हुई।
धरने पर बैठे सदस्यों व ग्राम प्रधानों तथा ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उनका आंदोलन जारी रहेगा तथा उत्तर प्रदेश सरकार को जिला पंचायत हापुड़ में व्याप्त भ्रष्टाचार व घोटाले से अवगत कराया जाएगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























