
सहायक अध्यापक को किया निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नारायणपुर की मँढेया स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक को मिड-डे मील में दूध वितरण संबंधी गलत शिकायत करने पर निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋतु तोमर ने बताया कि स्कूल में मिड डे मील योजना को लेकर गंभीर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। जांच में पाया गया कि मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है। दूध में पानी मिलाने की शिकायत की जांच कर खुलासा करते हुए दूसरे शिक्षकों को फंसाने के लिए सहायक अध्यापक गुरु दयाल ने ही दूध की खाली थैलियों के फोटो लिए और फिर रसोइयों से पानी मिलाने को कहा। मामले में आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता को दी गई है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























