
हापुड़: फॉल्ट व ट्रिपिंग से विद्युत उपभोक्ता परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति आंख मिचोली का खेल खेल रही है। हापुड़ के जवाहर गंज, न्यू आलोक, न्यू जवाहर गंज , आर्य नगर, मेरठ रोड, श्रीनगर, न्यू कासिमपुरा, मीनाक्षी रोड समेत कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति दो दिनों से लगातार आंख मिचोली का खेल खेल रही है जिसकी वजह से उपभोक्ता बेहद परेशान है। क्षेत्र की लाइट में बारबार कट लगने से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी दिनभर फॉल्ट और ट्रिपिंग का खेल चलता रहा। ओवरलोडिंग के कारण इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। क्षेत्रवासियों ने विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त कराने की मांग की है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586

























