
गढ़: दो ईको गाड़ियों के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अंतर्राज्यीय
वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने दो ईको गाड़ी, अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मनोज पुत्र समरजीत निवासी गांव रजवापुर थाना संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश और लक्ष्मी नारायण पुत्र राजेंद्र बंसल निवासी शहीद सुखदेव शहीद सुखदेव नगर वाजिदपुर इंडस्ट्रियल एरिया अशोक विहार दिल्ली है। आरोपियों से दो ईको गाड़ियां, दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
मनोज के खिलाफ विभिन्न थानों में 16 और लक्ष्मी नारायण के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद ही शातिर किस्म के चोर हैं जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को गांव दौताई के पास से गिरफ्तार किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























